Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2022। क्षेत्र में गत 28 नवम्बर को हुए हादसे में घायल हुए युवक की मृत्यु शनिवार को दौराने इलाज हो गई है। मृतक के भाई ने अपने भाई को टक्कर मारने वाले बाईक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शेरूणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव झंझेऊ निवासी मनोहर सिंह ने हाजिर थाना होकर रिपोर्ट दी एवं बताया कि उसका बड़ा भाई भोमसिंह गत 28 नवम्बर को अपने खेत से घर आ रहा था और हाईवे पार करते समय बस स्टेण्ड पर इसी गांव के भैंरूसिंह ने अपनी मोटरसाईकिल को तेज चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए भोमसिंह को बीकानेर पीबीएम लेकर जाया गया एवं वहां शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।