Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
background
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2019।जब महिलाओं के खिलाफ क्रूर दुष्कर्म और हिंसा के इन मामलों ने देश को झकझोरा देश भर से दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। आंकड़ों के नजरिए से देखें तो स्थिति भयावह है। जागरूकता के साथ कानून और सजा के प्रावधानों में सख्ती इस समस्या से निजात दिला सकती है।
नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। निर्भया कांड के बाद अब तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने चारों आरोपितों को गोली मार दी है, लेकिन भारत में दुष्कर्म की यह कोई पहली और आखिरी घटना नहीं है। देश भर से दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। आंकड़ों के नजरिए से देखें तो स्थिति भयावह है। जागरूकता के साथ कानून और सजा के प्रावधानों में सख्ती इस समस्या से निजात दिला सकती है।

चर्चित मामले

महिलाओं के खिलाफ क्रूर दुष्कर्म और हिंसा के मामले दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही देश को महिलाओं के प्रति असुरक्षित समझा जा रहा है। दुष्कर्म के ऐसे कई मामले हैं जो हाल ही में काफी चर्चित रहे हैं।

दिसंबर 2012: नई दिल्ली में एक 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हिंसा की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। पांच लोग और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक ने ट्रायल के दौरान आत्महत्या कर ली और चार को फांसी की सजा सुनाई गई। नाबालिग को तीन साल सुधार गृह में रखने के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला यौन हिंसा के खिलाफ लाखों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, तो महिलाओं ने भी सड़कों पर निकलकर अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद यौन अपराधों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान किया गया और साथ ही ऐसे मामलों में तेजी से ट्रायल चलाने की बात कही गई और पीछा करने को भी अपराध माना गया।

निर्भया को न्याय दिलाने वाली समृद्धि अब उन्नाव पीड़िता के लिए लड़ेंगी इंसाफ की लड़ाई
निर्भया को न्याय दिलाने वाली समृद्धि अब उन्नाव पीड़िता के लिए लड़ेंगी इंसाफ की लड़ाई
यह भी पढ़ें
जनवरी 2018: जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामले सामने आया। इस मामले में छह लोगों को दोषी ठहराया गया। इसमें तीन पुलिस वाले भी थे।

जुलाई 2019: उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक महिला ने 2017 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के वकील एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जब ट्रक ने उस कार को टक्कर मार दी जिसमें वह यात्रा कर रहे थे। कार में महिला की दो रिश्तेदार भी थीं, जिनकी मौत हो गई। सेंगर ने दुष्कर्म और दुर्घटना में किसी भी तरह शामिल होने से इनकार किया।

20 सितंबर 2019: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कानून की छात्रा ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

28 नवंबर 2019: हैदराबाद के नजदीक महिला पशु चिकित्सक की जली हुई लाश एक फ्लाईओवर के नीचे से मिली। चार लोगों को सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

5 दिसंबर 2019: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को कुछ लोगों ने मिलकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इनमें दुष्कर्म का आरोपी भी था। पीड़िता दुष्कर्म मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रही थी