Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-10 at 18.01.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव दुसारणा में बने हुए द्वितीय जीएसएस पर गत सात दिनों से पावर ट्रांसफारमल जला हुआ पड़ा है एवं इस कारण ग्रामीण, किसान खासे परेशान हो रहे है। किसानों को छह घंटे के बजाए वैकल्पिक व्यवस्था में केवल तीन घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही थी एवं इस कारण किसानों में खासा रोष व्याप्त था। किसानों ने इस संबध में स्थानीय नेताओं, निगम अधिकारियों व प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज पहुंचाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव में तीन दिन पहले 7 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर आयोजित किया गया। उसमें ग्रामीणों ने शिविर में आवाज उठाई तो दो दिनों का आश्वासन दिया गया। लेकिन यह दो दिन भी 9 जुलाई को समाप्त हो गए तो ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। इस पर गुरूवार को आज ग्रामीण बीकानेर पहुंचें एवं एसई कार्यालय का घेराव कर लिया। एसई भुपेन्द्र भारद्वाज ने ग्रामीणों से मुलाकात की एवं ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए त्वरित कार्रवाही की एवं नया पावर ट्रांसफारमर दुसारणा द्वितीय जीएसएस के लिए रवाना करवाया। ग्रामीण इस ट्रांसफारमर के साथ साथ ही गांव पहुंच रहे है। एसई से मिलने वाले ग्रामीणों में ओमप्रकाश गोदारा, संग्राम, भागीरथ, धम्रपाल, शिवलाल, हरलाल बाना, पन्नानाथ, कालूराम, शिवलाल कस्वां, भागीरथ गोदारा, बाबुलाल गोदारा, शिवलाल, रामेश्वरलाल सुथार, बालुसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने भारद्वाज एवं विद्युत विभाग का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर एसई से मुलाकात करते गांव दुसारणा के ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने साथ लेकर रवाना हुए पावर ट्रांसफारमर, जताया विभाग एवं एसई का आभार।