Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घूमचक्कर पर स्थित जय भवानी वाईन्स के ठेके पर सेल्समैन को रात आठ बजे बाद शराब नहीं बेचना महंगा पड़ गया जब उसने युवकों को शराब देने से मना कर दिया। इन युवकों ने सेल्समैन को पीटा एवं रुपए भी छीन लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेल्समैन जितेन्द्र सिंह ने लिखित रिपोर्ट देकर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 5 जून की रात को आठ बजे बाद ठेका बंद कर घर जा रहा था तभी आरोपी गांव पुदंलसर निवासी शक्तिसिंह, मनोहरसिंह एवं अन्य दो-तीन जने आए एवं शराब देने को कहा। उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे सड़क पर पटक कर उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए एवं उससे 8330 रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह करेगें।