Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। गत 9 अगस्त को गांव रीड़ी से एक किलोमीटर दूर बीकानेर से सालासर दर्शन के लिए जा रहें 62 वर्षीय मोहनलाल शर्मा की मारूति स्विफ्ट कार की टक्कर जीप से होने के मामले में शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी व ड्राइवर के साथ सालासर जा रहे थे। रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ से निकलने के बाद रास्ते में उनकी गाड़ी को अज्ञात लोगों ने रोकने का प्रयास किया। जब उनके ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी गई तो कुछ ही आगे चलने पर एक जीप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस जीप में चार-पांच जने सवार थे और इन आरोपियों ने घटना को दुर्घटना का रूप देते हुए उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इस दुर्घटना में दोनों पति पत्नी को गंभीर चोंटे आई व दोनों को ही बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।