Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2022। बीदासर रोड पर निर्माणाधीन सड़क पर आज फिर एक ट्रक सड़क से टेढ़ा हो गया और पलटते पलटते बचा है। इस सड़क पर लगातार ये पांचवा हादसा है और प्रशासन व ठेकेदार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। नागरिकों में चर्चा है कि शायद प्रशासन व ठेकेदार किसी के जान गवांने का इंतजार कर रहें है। बता देवें गत दिनों यहां एक के बाद एक पांच हादसे हो गए है जिनमें जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ परंतु सैंकड़ो नागरिकों के समय की हत्या होती है जो यहां हादसा हो जाने के बाद लगने वाले जाम में घण्टो फंसे रहते है।
हादसे का कारण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां बार-बार हादसे का कारण है निर्माणाधीन सड़क क्योंकि किसी से पूर्व आवा-गमन के लिए एक सड़क का होना आवश्यक होता है। कई बार ठेकेदार अपनी कॉस्ट कटिंग के लिए नागरिकों के प्राण संकट में डाल देते है और आवागमन की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं करते है। यहां भी यही हाल है और बीदासर रोड पर स्थित दर्जन भर गांवो के लिए मुसीबत खड़ी रहती है। यहां होने वाली दुघर्टना व उसके बाद होने वाली देरी ने लागों को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर ट्रक पलटते पलटते बच गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज पांचवा हादसा हुआ सड़क पर।