Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20241014-WA0004
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2024। कस्बे के बिग्गाबास में रविवार शाम एक 12 वर्षीय बालिका ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बालिका सोनू पुत्री गोविंद ब्राह्मण निवासी बिनादेसर हाल निवासी बिग्गा बास ने घर में छत पर बने टिन शेड में फंदा लगा लिया। एएसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया गया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस में शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

होमवर्क का कहने से हुई नाराज, परिजन रह गए स्तब्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि बालिका घर के आगे साइकिल चलाते हुए खेल रही थी। उसकी माता ने उसे घर में आकर स्कूल का होमवर्क करने की बात कही। बालिका अंदर आई और छत पर बने टीन शेड में जाकर चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बालिका के इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान रह गया। परिवार व परिजन ही नहीं जिसने सुना वही स्तब्ध रह गया। किशोरों में आत्महत्या के दर्दनाक घटनाएं श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सामने आने लगे है। इससे समाज चिंतक परेशान भी हो रहें है।