Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2023। देर रात से अलसुबह तक गांव सुरजनसर, लाखनसर व आडसर में हुई जोरदार बरसात के बाद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से फोटो, वीडियो सहित पूरी खबर का प्रकाशन किया। खबर का असर जिले तक हुआ। वहीं उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने एक्शन लेते हुए पटवारी व ग्राम विकास अधिकारियों को कच्चे मकानों का मौका निरीक्षण करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। एहतिहात के तौर पर जो मकान गिरने की कगार पर हो वहां किसी के नहीं रहने के लिए पाबंद करने की बात कही है। चौधरी ने ग्राम पंचायत प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केशराराम जाट व विकास अधिकारी रामचंद्र जाट ने गांव सुरजनसर, आड़सर व लाखनसर का दौरा किया व मौका स्थिति का जायजा लिया। जाट ने बताया कि सुबह की बजाय पानी काफी उतर गया है। सुरजनसर में तीन पंप सेट लगाकर पानी निकासी करवाई जा रही है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने ग्रामीणों से चर्चा की व नुकसान के बारे में जानकारी ली। गोदारा ने बताया कि गांवो के मुख्य रास्तों में भरे पानी की निकासी करवा मार्ग खुलवाए जाने का काम करवाया जा रहा है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बीकानेर, बाड़मेर सहित अलवर, भरतपुर, बारां, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद जिलो में मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली के साथ हल्की बरसात की संभावना जताई है। वहीं जयपुर, जोधपुर, नागौर, सीकर, पाली सहित अनेक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर में मुख्य मार्ग से पानी निकासी करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक रास्ते बाधित हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच ओमप्रकाश ने समस्या का स्थायी समाधान की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहली ही बरसात बहने वाली सड़क के लिए ग्रामीणों ने गोदारा से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के नीचे जल निकासी के लिए पुल बनवाने की मांग की।