Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123456
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2023। किसी जाति को हीन समझने व अपनी जाति को श्रेष्ठ समझने का भाव आज भी समाज में अनेक स्थानों पर नजर आता है। ऐसा मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ऊपनी में सामने आया है। यहां चल रहें धरने पर पास बैठ कर भोजन करने पर हुआ जातीय विवाद थाने पहुंचा है। कल्याणसर पुराना निवासी 22 वर्षीय शिवकरण पुत्र मूलाराम मेघवाल ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की शाम को 7.30 बजे वह अपने मोहल्लेवासियों के साथ ऊपनी स्थिति जीएसएस पर चल रहें धरने पर गया। यहां सामूहिक व सार्वजनिक धरना था जहां भोजन का आयोजन भी था। जिसमें मैं और मेरे साथी मुनीराम पुत्र जैसाराम, धीराराम पुत्र सीरमाराम, प्रकाश पुत्र भीराजराम, सीताराम पुत्र कोजूराम, महेन्द्र पुत्र तारूराम जाति मेघवाल निवासी कल्याणसर पुराना एक जगह बैठकर खाना खा रहें थे। तभी यहां कल्याणसर पुराना निवासी रामकरण पुत्र गोपालाराम जाट, ऊपनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र पेमाराम जाट, अखराम पुत्र गणेशाराम जाट व केसरनाथ पुत्र मिराजनाथ सिद्ध ने एकराय होकर जातिसूचक गालियां निकालते हुए कहा कि हमारे पास बैठ कर खाना खाने की हिम्मत कैसे हुई? इस पर पार्थी ने कहा कि धरना सामूहिक है तो खाना भी सामूहिक ही खाएंगे। इस पर आरोपियों ने गुस्से में जातिसूचक गालियां दी व मेरे साथ मारपीट की तो मेरे साथियों ने बीचबचाव कर छुड़वाया। उसके बाद मैं और मेरे साथी पैदल ही अपने गांव की ओर जाने लगे तो ओमप्रकाश जाट ने जान से मारने की नियत से हमारे पीछे बोलेरो कैम्पर गाड़ी दौड़ाई तो हमने वहां से भागकर जान बचाई। पार्थी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी गयी है।