Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2024। गुरूवार सुबह की पहली खबर क्षेत्र भारी बरसात की आई है। कस्बे सहित पूरे अंचल में आज अलसुबह से इंद्र राजा जमकर बरसे है। गांव धीरदेसर चोटियान व कितासर भाटियान में बरसात से हालात बेकाबू हो गए है और ग्रामीण व सरपंचों ने प्रशासन से तुरन्त सहायता देने की मांग की है। धीरदेसर चोटियान में करीब आधा दर्जन घरों में पानी भर गया है व अत्यधिक पानी के कारण इन परिवारों को गांव के स्कूल में शिफ्ट करने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है। यहां सरपंच रामचंद्र चोटिया, गिरदावर शंकर जाखड़, पटवारी धारासिंह व परबत सिंह मौके पर राहत कार्यों के इंतजाम करने में जुटे है। वहीं गांव कितासर भाटियान में मेघवालों का मोहल्ला जलमग्न हो गया है। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां ने बताया कि गांव में जलभराव को कुएं व जोहड़ से जोड़ा गया था और ये भर गए है। अब जलनिकासी के लिए पम्पिंग मशीन लगाने की मांग प्रशासन से की गई है। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने बताया कि बादलों को देखते हुए दोनों जगहों पर स्कूलों में अस्थायी राहत शिविर बनाकर जलभराव के स्थानों से लोगों को शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दल दोनों स्थानों पर मौका मुआयना कर रहा है। बता देवें क्षेत्र के गांव इंदपालसर सांखलान में भी गांव की गुवाड़ व निचले स्थानों पर पानी भर गया है।