Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 2 अक्टूबर 2026। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाटी 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे और ईडब्ल्यूएस वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सवा नौ बजे श्रीडूंगरगढ़ में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भाटी ईडब्ल्यूएस वर्ग के हितों को लेकर सभा को संबोधित करेंगे तथा अभियान के समर्थन की अपील करेंगे। भाटी टीम के पवन सारस्वत ठुकरियासर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का दूसरा चरण श्रीडूंगरगढ़ से प्रारंभ होगा। श्रीडूंगरगढ़ से भाटी कालू और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे जूनागढ़ के समक्ष सभा को संबोधित करेंगे।