Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2023। तीन बेटियों व एक बेटे का 42 वर्षीय पिता प्रभुराम श्रीडूंगरगढ़ के बाजार से बच्चों के लिए केले व बिस्कुट खरीद कर घर रवाना हुआ परंतु वह अपने घर नहीं पहुंच पाया और अकाल मौत का शिकार हो गया। श्रमिक प्रभुराम पुत्र खींयाराम नायक अपने भाई के काश्त किए हुए खेत से चारा लेकर ऊंट गाड़े पर शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हुआ। चारा बेचकर वह देर शाम अपने गांव रीड़ी के लिए रवाना हुआ और रीड़ी तक पहुंच भी गया। रीड़ी की मुख्य सड़क पर शेखावाटी स्कूल के पास एक बड़े ट्रबो ट्रक ने उसके ऊंट गाड़े को टक्कर मार दी और प्रभुराम की जीवनलीला समाप्त हो गई।
भाई ने करवाया मुकदमा दर्ज।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। मृतक के बड़े भाई रतिराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवा पुलिस से न्याय की मांग की है। रतिराम ने पुलिस को बताया कि टर्बो ट्रक के चालक ने गफलत व लापरवाही से वाहन चलाकर गाड़े को टक्कर मार दी जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हवासिंह के सुपुर्द कर दी है।
गरीब परिवार का सहारा चला गया, ऊंटगाड़े का कर्ज भी नहीं चुका पाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रभुराम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में पालक के जाने से मृतक के युवा पुत्र के कंधो पर दो विवाहिता बहनों सहित एक छोटी बहन व विधवा मां की जिम्मेदारी आ गई। मृतक के अन्य दो भाई रतिराम व नानूराम भी मदद करने की स्थिति में नहीं है और अपने अपने परिवार का पालन कर रहें है। रतिराम ने बताया कि गत वर्ष ही अपने बच्चों से विशेष लगाव रखने वाला प्रभूराम कर्ज लेकर ऊंट गाड़ा लाया था और अभी तक वह कर्ज की राशि भी नहीं चुका पाया था। मृतक के भाई ने क्षेत्र वासियों से भी प्रभुराम के गरीब परिवार की सहायता करने की मदद की अपील की है।