Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर। बछबारस के मौके पर पुत्र की कामना व पुत्र की सुरक्षा के लिए महिलाओं ने परंपरागत ढंग से पीला पहन कर गौशाला पहुंच कर गाय व बछड़े का पूजन किया। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में महिलाओं ने आज भादवे की बारस को बछबारस का पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने व्रत रखा व गाय व बछड़े का पूजन कर संतान के सुख की प्रार्थनाऐं की। महिलाओं ने बछड़े का पूजन करने के बाद पुत्र को तिलक लगा कर लड्डू खिलाया गया व उपहार में पैसे, कपड़े दिए। श्रीडूंगरगढ़ में गोपाल गौशाला सहित ग्रामीण अंचल के घरों में महिलाओं ने पूजन किया व कथा सुनी। आज अधिकांश घरों में बाजरे की रोटी बनाकर कड़ी व साबुत मोठ के साग साथ भोजन किया गया। अधिकांश घरों में आज गाय के दूध का प्रयोग नहीं किया जाता इसलिए बाजार में भैंस के दूध की मांग रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला में महिलाओं ने किया गाय का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीताराम मोदी व महावीर मोदी परिवार ने घर के आगे सुनी व्रत कथा व बछबारस का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत किया व कथा सुनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने बछड़े का पूजन कर अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला में गाय का पूजन कर गुड़ खिलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई महिलाओं ने गौशाला में ही कथा सुनी व पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय के साथ पूजा बछड़ो को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने गोपाल का पूजन भी किया।