Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। भाजपा कार्यालय में रविवार शाम को भाजपा शहर मंडल द्वारा “मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026” के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ की 100 प्रतिशत मतदाता सूची सत्यापन करने का संकल्प लेने की बात कही। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने संगठन द्वारा बूथ स्तर पर पूर्ण पारदर्शिता व संगठनात्मक समन्वय से अभियान चलाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ पर नए मतदाता जोड़वाने व योग्य का नाम नहीं छूटे की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथवार जिम्मेदारियां भी दी गई व सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लिया। कार्यशाला में शहर के पार्षद, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा मंडल कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।