Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-01 at 21.14.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। क्षेत्र में लोकदेवता वीर तेजाजी की श्रृद्धा में भक्त उत्साह से विभिन्न आयोजन कर रहे है। पढ़ें गांव आडसर, जाखासर, धनेरू से तेजा भक्ति के विभिन्न आयोजनों की खबरें एक साथ, एक नजर में।

शाही अंदाज में रवाना हुए तेजा भक्त, आड़सर से खरनाल तक डाक ध्वजा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। सोमवार को क्षेत्र के गांव आडसर में एक जैसे सफेद धोती-कुर्ते, काला चश्मा एवं राजस्थानी पगड़ी बांधे सजे धजे तेजा भक्तों का दल खरनाल के लिए शाही अंदाज में रवाना हुआ तो पूरे गांव में माहौल उत्सव का सा बन गया। गांव के भवन में सभी एकत्र हुए एवं यहां से सजीले रौबिलों के साथ सजे हुए ऊंट, ढोल, सवारी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 9.15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी तो ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर इन जातरूओं का सम्मान किया। शोभायात्रा के बाद आडसर से खरनाल तक डाक ध्वजा यात्रा दोपहर 2.15 रवाना हुई। डाक ध्वजा में शामिल तेजा भक्त लगातार दौड़ते हुए ध्वजा को 200 किलोमीटर दूर खरनाल तक ले जाएगें एवं मंगलवार को तेजाजी के चरणों में चढ़ाएगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं आडसर से शाही अंदाज में रवाना हुए तेजा भक्त।

जाखासर से खरनाल पहुंचें पैदल यात्री।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। तेजा दशमी पर वीर तेजाजी के जन्म स्थली खरनाल में धोक लगाने के लिए क्षेत्र के गांव जाखासर से पैदल यात्री संघ सोमवार को खरनाल पहुंच गया है। गांव के श्रीवीर तेजाजी पैदल यात्री संघ में शामिल तेजा भक्त नाचते गाते खरनाल पहुंचे है एवं तेजा दशमी पर मंगलवार को वीर तेजाजी के दर्शन करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर के तेजा भक्त नाचते गाते पहुंचें खरनाल, मंगलवार को करेगें दर्शन।

धनेरू में तेजा गायन 7 सितम्बर को। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। भादवे माह में क्षेत्र में लोकदेवताओं के लिए श्रृद्धा का ज्वार उमड़ रहा है। यहां हो रहे अनेकों धार्मिक आयोजनों के क्रम में आगामी 7 सितम्बर को गांव धनेरू में तेजा गायन आयोजित किया जाएगा। श्री वीर तेजाजी पैदल यात्री संघ धनेरू द्वारा गांव के तेजाजी धाम में आयोजित होने वाले वाले इस रात्रि जागरण में प्रख्यात तेजा गायक रामनिवास परावा एंड पार्टी, भैराराम डेगाना एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा वीर तेजाजी की जीवनी भजनों में गाई जाएगी। जागरण में नृत्य कलाकार निरमा सारस्वत, हरिश राजस्थानी, जीतु ढ़ाका भी अपनी प्रस्तुतियां देगें।