Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2025। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों में आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवालयों में “हर हर महादेव” और “बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कई जगहों पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किए जा रहें है। चिड़पडनाथ जी की बगीची में प्रतिदिन विशेष भजन कीर्तन के आयोजन हो रहा है। बिग्गा बास के प्राचीन शिवालय में रविवार रात शिव का भैरव रूप में सुंदर श्रृंगार किया गया। आज रात यहां भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप को सजाया जाएगा। रात 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलालजी मंदिर के शिवालय में सुबह 5 बजे रूद्राभिषेक पूजन संपन्न हुआ। वहीं रात 9 बजे से 31 लीटर दूध से रूद्राभिषेक किया जाएगा। श्मशान भूमि में स्थित शिव मंदिर व ताल मैदान के भूतनाथ मन्दिर में भी अद्भुत शिव श्रृंगार किए गए। विदित रहें सावन माह में शिव भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल छाया रहता है। क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में प्रतिदिन पूजन के साथ सोमवार को विशेष आयोजन संपन्न हो रहें है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के भूतनाथ मंदिर में भोलेनाथ का किया सुंदर श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर के शिवालय में विधि विधान से संपन्न हुआ सावन के दूसरे सोमवार को रूद्राभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मंदिर में सुबह 5 बजे संपन्न हुआ रूद्राभिषेक, शाम को होगा दुग्धाभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह प्राचीन शिवालय मंदिर में विधि विधान से संपन्न हुआ रूद्राभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्मशान भूमि स्थित शिवालय में शिव मंत्रो की गूंज के साथ अलसुबह से देर रात तक होता है शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राचीन शिवालय में रविवार रात शिव को सजाया भैरव रूप में, आज होगा विशेष आकर्षण अर्द्धनारीश्वर श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में हो रहें विधि विधान से शिव पूजन के भव्य अनुष्ठान।