Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260619-WA0080
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। जनसुनवाई हो या कोई सेवा शिविर, मंत्री आए या विधायक सुने, पूरे क्षेत्र में लोग पानी पानी की पुकार करते नजर आते है। वहीं जलदाय विभाग शुक्रवार को एक्शन में नजर आया। विभाग के एईएन कैलाश कुमार वर्मा और जेईएन सुमित कुमार मीणा के निर्देशन में कार्मिकों ने राइजिंग लाइन में जुड़े अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। कार्मिकों ने वार्ड 32 में सेवानाथ बगीची होद की राइजिंग लाइन से 5 अवैध कनेक्शन काटे। विभागीय अधिकारी कैलाश वर्मा ने बताया कि कस्बे में पानी सुचारू सभी घरों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहें है। ऐसे में ये अभियान अभी जारी रहेगा और राइजिंग लाइन के अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे।