Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी के लिए फर्जी कनेक्शन भी शुरू हो गए है। कल रात बिग्गाबास वार्ड 18 में 8 फर्जी कनेक्शन किए गए जहां पहुंच कर आज ही विभाग कनेक्शन काट कर पाबंद करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह ने बताया कि वार्ड 18 में राधेश्याम रेगर की दुकान के पास 8 फर्जी कनेक्शन पकड़े गए। जो प्रकाश खटीक, गोपाल सुनार, जगदीश रेगर, छगन रेगर, सुरजन रेगर, जगदीश खटीक, चंदन खटीक ने किए। विभाग ने 8 कनेक्शन काट कर जब्त कर लिए। प्रीतम ने बताया कि इन सभी को दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने के लिए पाबंद करवाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नागरिकों की पानी नहीं आने की शिकायतों पर जांच व अवैध कनेक्शन करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग के एईएन बृजमोहन मूंड ने कहा कि नागरिक ऐसी हरकतें नहीं करें क्योंकि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभागीय कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए आठ फर्जी कनेक्शन काट कर जब्त किए।