Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग अलग कार्रवाइयों में चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंटी बाप बेटे को गिरफ्तार किया और दो युवकों को शांतिभंग में पकड़ा। खेत पड़ोसी से झगड़े की परिवाद, के मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दो युवक भड़क गए। दोनों थाना परिसर में झगड़े पर उतारू हो गए और समझाईश करने पर भी नहीं माने। जब हो हल्ला अधिक करने लगे तो एएसआई राजकुमार ने धनेरू निवासी दो भाई शिवलाल व मनोज सांसी को पकड़ कर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में इंदपालसर सांखलान निवासी दो बाप बेटे 53 वर्षीय सहीराम जाट व उसके बेटे 25 वर्षीय पप्पूराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में चारों आरोपियों को पुलिस द्वारा आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।