Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। क्षेत्र के अनेक गांव 24 घंटे घरेलू बिजली की आपूर्ति के लिए संघर्षरत नजर आते है। परंतु गांव डेलवां के ग्रामीणों ने 24 घंटे घेरलू बिजली देने की मांग को लेकर आक्रामक रूख अपना लिया है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए महंगाई राहत शिविर में अधिकारियों को गांव में नहीं घुसने देने का ऐलान किया है। सरपंच प्रतिनिधि डालूराम ने कहा कि पूरा गांव इस मांग के लिए एकजुट है और इस मांग को शिविर आयोजन की तिथि 21 व 22 जून से पहले प्रशासन पूरी करें अन्यथा ग्रामीण शिविर का विरोध करते हुए अधिकारियों को कैंप में बैठने ही नहीं दिया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की ओर से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सुनवाई करने की मांग की। डालूराम ने बताया कि इसी के साथ ही गांव गुसाईंसइर से डेलवां सड़क मार्ग पर आई मिट्टी से गांव का आवागमन बाधित हो गया है और इसी मार्ग पर हुए अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई करते हुए प्रशासन से इन्हें हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई नहीं होने पर कैम्प में होने वाली अशांति के माहौल के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बता देवें गांव डेलवा के ग्रामीण लगातार बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सभी स्तर पर आवाज उठाते रहें है।