Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2025। भारत की कार दुनिया में सबसे बड़ी क्रांति बन चुकी टाटा सिएरा का इंतजार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार प्रेमी भी इसकी लॉन्चिंग के साथ से ही कर रहे है। ये इंतजार आज पूरा हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पम्प के पास स्थित शो-रूम में सिएरा कार डिसप्ले के लिए पहुंच चुकी है। इस मौके पर सिएरा के थीम कलर में भव्य सजावट की गई है और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया है। शो-रूम संचालक विशाल स्वामी, संजय स्वामी व गोविंद सारस्वत ने क्षेत्र के सभी कार प्रेमियों से शो-रूम पहुंच का आग्रह किया है।
70 हजार से अधिक बुकिंग, मिनी डिफेंडर का जबरदस्त क्रेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विदित रहे कि टाटा सिएरा ने 15 दिसम्बर को ही अपनी डिलेवरी के लिए बुकिंग्स शुरू की है और देश भर में पहले ही दिन 70 हजार से ज्यादा बुकिंग्स हुई है। हालांकि लॉन्चिंग के साथ ही इंटरेस्ट बुकिंग पहले ही शुरू थी और उन्हें मिला कर यह बुकिंग्स हुई है। इन बुकिंग्स को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 15 जनवरी से डिलेवरी शुरू की जाएगी। पहले ही दिन 70 हजार बुकिंग्स होने का देश में पहला रिकार्ड सिएरा ने बना दिया है। टाटा सिएरा में भर भर कर दिए गए इंटरनेशनल लेवल के फीचर्स, 11.49 लाख से बेस मॉडल कीमत, सर्वाधिक ग्राउंड क्लियरेंस, सर्वाधिक बूट स्पेस और नेट्रेक्स टेस्ट में 29.99 किलोमीटर प्रति लीटर के एवरेज के कारण टाटा सिएरा के प्रति लोगो में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिएरा के स्वागत में टाटा मोटर्स शो रूम में भव्य सजावट की गई।