Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। कस्बे के वार्ड तीन में तीन पर्चे कायम रहें है और अब उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला आमने सामने होगा। आज 3 बजे तक पर्चा उठाने का अंतिम समय पूरा हो गया और भाजपा के बागी उतरे निर्दलीय के पर्चा उठाने की चर्चाओं को भी विराम लग गया है। वार्ड में अब भाजपा के संतोष बोहरा, भाजपा के बागी जमनादेवी पुरोहित व कांग्रेस के मालाराम प्रजापत मे टक्कर होगी। हालांकि तीनों प्रत्याशियों ने अपना दम खम पहले ही झोंक दिया है। आज से स्थिति स्पष्ट होने से कार्यकर्ताओं के लिए भी असमंजस के बादल छंट गए है। आज से वार्ड में चुनावी रंग नजर आने लगेगा और जीत के लिए जोर आजमाईश होगी।