Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-19 at 11.10.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2026। प्रदेश भर में सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के तहत “विजन राजस्थान @2047” के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने हर एक गांव व शहर के लिए वार्ड वाइज लोगों की सलाह व सुझाव लेने के लिए वार्ड वाइज सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भी इस अभियान की सफलता के लिए क्यूआर कोड मय गूगल फार्म जारी कर प्रत्येक वार्ड के लोगों को विकास में भागीदारी निभाने के लिए अपने वार्ड के लिए सुझाव देने का आग्रह किया है। वार्ड के नागरिक इस QR CODE को स्कैन कर अपने सुझाव दे सकते है। ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करना है। इसमें शहर के प्रत्येक वार्ड में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सड़कें, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य,कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए डायनेमिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इस हेतु शहर के मौजिज नागरिकों की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें शहर के विकास के लिए सुझाव लिए जाएंगे। बैठक की तिथि अभी तय नहीं हुई है। शर्मा ने नागरिकों से अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शहर में वार्ड वाइज बैठकें की जा रही है और वार्ड के लोगों से सुझाव ऑफलाइन भी लिए जा रहें है।
वहीं ग्रामीण अंचल में गांवो में वार्ड वाइज बैठकें की जा रही है। वहीं आगामी 25 अप्रैल 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में मौजिज लोगों की बैठकों का आयोजन होगा जिसमें गांव के वार्डों के विकास के लिए सुझाव लिए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्डवाइज सुझाव देने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सुझाव दे सकते है। https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSep8GtGFUrzX44sgRJsIoFmtze5tRWy19NfDaoSg8tzEK-Raw/viewform?usp=publish-editor

आप पालिका द्वारा जारी इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना सुझाव दे सकते है।