Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। आज मुस्लिम समुदाय ने मोहर्रम महीने की दसवीं तारीख को ताजिया का जुलुस निकाला। कई अखाड़ो के जवानों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोशीला प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। मुस्लिम ही नहीं अनेक हिंदू बच्चों को ताजिया के नीचे से निकाल कर उनकी बुरी बलांए टालने की जियारत की गई। जिनकी मन्नतें पूरी हुई उन्होंने चांदी की वस्तुएं ताजिए के सुपुर्द की। ताजिएदार जीवन मुगल ने इबादत करने का संदेश देते हुए जियारत करने वालों के लिए दुआएं मांगी। सुबह से शाम तक चले जुलूस व प्रदर्शन मुख्य मार्गों से निकलते हुए कब्रिस्तान पहुंचा जहां ताजिया को सुपुर्द ए खाख किया गया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी के निर्देशन मे मोर्चा संभाले तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ व मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने जुलूस में नागरिकों की सेवा की पूरी जिम्मेदारी निभाई। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाएं पूरी की गई।

ये नेता पहुंचे जुलूस में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, पार्षद सोहनलाल ओझा, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, भाजपा के रामगोपाल सुथार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन सहित अनेक मौजिज नागरिक जुलूस में पहुंचे और ताजिए की जियारत की।

युवाओं ने की जलसेवा, पिलाया शरबत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस के दौरान यूथ कांग्रेस के गोल्डन तंवर ने जल सेवा उपलब्ध करवाई। टीम के अकरम कुरैशी, समीर खान, इरशाद भाटी, अलताफ सिलावट, तनवीर बहलिम, फिरोज चेजारा, नवाब तेली, सोयल बिसायती, शाबिर सिलावट, हैदर सिलावट, आदिल छींपा, शाबिर तेली सक्रिय रहें। वहीं फ्रेंडस ग्रुप व समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां की ओर से जुलूस में शामिल होने वाले नागरिकों को शरबत पिलाने की सेवा दी। इस दौरान वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख, आसिफ मनिहार, साफिक धोबी, मुस्ताक मनिहार, आदिल, शकिल, अल्ताफ, आमीर, अमन व जफर सेवा में सक्रिय रहें।

प्रशासन अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जगह जगह पुलिस की तैनाती की गई। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी के निर्देशन में तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा प्रशासनिक दायित्व पूरे किए। चौधरी ने जुलूस की निगरानी की व राजवीरसिंह पटवारियों की टीम के साथ देर रात तक ताजिए में मौजूद रहें। वहीं आज सुबह से ताजिए को दफनाने तक पूरे जुलूस के साथ तैनात रहें।

जताई नाराजगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस के मार्ग में एसबीआई बैंक के पास गंदा पानी भरे होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समाज के जागरूक युवा मोहम्मद ताहिर सहित अनेक युवाओं ने नाराजगी जताते हुए पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के मुख्य मार्गों से निकाला ताजिए का जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में अनेक नेता पहुंचे जुलूस में जियारत करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा शहर अध्यक्ष पहुंचे जियारत करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा टीम के साथ सुबह से शाम तक जुलूस में मौजूद रहें, संभाले प्रशासनिक दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस जाप्ता रहा मुस्तैद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिकों ने जुलूस में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखाड़ो ने किया जोशिला प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस बल मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहर्रम के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें बच्चों ने भी लिया पूरे जोश के साथ भाग।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी समाजों के लोगों ने ताजिए के नीचे से निकल कर की जियारत, टाली बलाएं।

https://fb.watch/m4Cc7O1u0P/?mibextid=NnVzG8

https://fb.watch/m4C8AIm-fp/?mibextid=NnVzG8