Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement
  1. श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। आज क्षेत्र में घर घर गणगौर पूजन किया व महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ घर परिवार को कोरोना से मुक्त करने की मन्नतें मांगी। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर उद्यापन के आयोजन किए व 16 सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट की। हर घर में ढोकले बना कर चूरमा बनाया गया व गणगौर को भोग लगाया गया। नवविवाहिताओं व सगाई हुई युवतियों के ससुराल से सिंजारे में वस्त्र, गहने उपहार आए व युवतियों ने ड्रेस कोड के साथ भी उत्सव मनाया। आप भी देखें हमारे क्षेत्र से विशेष फ़ोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज अंतिम दिन अलसुबह ही फुलड़े लेने निकली युवतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर ईसर का खूब श्रृंगार कर सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने एक साथ समूह में किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने गणगौर के सिंजारे पर हाथों में मेंहदी रचाई व पूजन के लिए फूल, दुब लेकर आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टी.एम. प्लाजा में महिलाओं ने गीत गाए व गणगौर पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में महिलाओं ने गणगौर सजाई व चुनड़ी पहन कर पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुब लेकर लौटते हुए कॉमेडियन मुरारीलाल नजर आए तो युवतियों ने उनके साथ लिया फ़ोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जहां भी दुब नजर आई बालिकाओं ने दुब एकत्र कर गौर की पूजा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर के साथ ड्रेस कोड में सजी धजी युवतियों ने उल्लास के साथ मनाई गणगौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हीं बालिकाओं ने भी पूजन परंपरा को दादी के साथ पूरा किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीताराम मोदी परिवार ने घर में मनाया गणगौर उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में युवतियों ने गणगौर की हल्दी का उत्सव मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने ड्रेस कोड में गुब्बारों के साथ मनाया गणगौर उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर से अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में गणगौर की मेहंदी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में गणगौर का भव्य श्रृंगार किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में कुसुम बाहेती ने गणगौर की ड्रेस बना कर माता का श्रृंगार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में युवतियों ने ड्रेस कोड में मनाया गणगौर उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ।आडसर बास की युवतियों किया गणगौर श्रंगार व पूजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में प्रिया करवा ने किया गणगौर का श्रंगार