Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवबंर 2023। निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार पहली बार दिव्यांगो और वृद्धजनों द्वारा घर बैठे ही मतदान करने की सुविधा प्रारंभ की गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज से होम वोटिंग प्रारंभ हो गई है। आयोग द्वारा गठित टीमों ने 79 मतदाताओं के वोट आज ले लिए है। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर में 25 होम वोट डाले गए है वहीं ग्रामीण अचंल में 54 जनों ने होम वोटिंग आज संपन्न हुई है। भव्य कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 80 वर्ष से अधिक व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को घर बैठ कर मतदान करने का मौका दिया गया जिनमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं का मतदान आज प्रारंभ हो गया है। जिनमें से आज पहले दिन 79 जनों ने मतदान किया। इन सभी मतों को उपखंड कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8 मतदाता टीमों ने ये घर घर मत संग्रहण प्रारंभ किया है।
आयोग का जताया आभार, पहली बार वोट देकर हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच चुनाव में तो कई बार मुश्किल से वोट देने अनेक जनों का सहारा लेकर गया हूं परंतु विधायक चुनाव में पहली बार वोट दिया है। चुनाव आयोग की इस शानदार पहल के लिए मैं कोटि कोटि आभार जताता हूं कि हर एक वोट की इतनी कद्र की जा रही है। ये बात गांव मोमासर के 90 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाता बजरंग सुथार ने कही। बजरंग ने क्षेत्रवासियों से मतदान की अपील करने की बात कहते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक एक वोट मूल्यवान है और प्रत्येक नागरिक आगामी 25 नवबंर को जरूर अपने मत का प्रयोग करें। वहीं अन्य बुजुर्गों व दिव्यांगो ने भी आयोग की इस पहल की सराहना करते हुए निर्वाचन दल का आभार जताया। कल्याणसर नया में भी एक दिव्यांग मतदाता ने अपने मत का प्रयोग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ये योजना बहुत ही शानदार है। उन्होंने भी दल का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोग के दल ने पूरी विधि से लिया घर घर जाकर मतदान, दिव्यांग व बुजुर्गों ने की सराहना।