Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। आगामी 19 अप्रैल को अधिकाधिक मतदान की अपील के साथ विभिन्न विभागों के कार्मिकों द्वारा लगातार विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। आप भी देखें फोटो एवं पढ़ें खबर।

राजीविका ने दिलवाई शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वीप अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय पंचायत समिति प्रांगण में राजीविका द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास अधिकारी मनोज कुमार ने राजीविका समूह के सदस्यों को शत प्रतिशत मतदान करने एवं करवाने की शपथ दिलवाई व लोकतंत्र का महत्व बताया। प्रबंधक वाई एन व्यास ने प्रत्येक वोट को देश का भविष्य बनाने वाला बताया। इस दौरान मंजू देवी, गीता, मैना गोदारा, मोनिका सारण, संगीता ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया व राजीविका मुख्यालय से आए शमशेर आलम ने खाना, पोषाहार, स्वास्थ्य एवं सफाई के बारे में बताया। राजीविका के दिनेश जैन, पीईओ किशननाथ, जिला प्रबंधक रघुनाथ डूडी, मनीशंकर, कपिल पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका सदस्यों ने बनाई रंगोली।

नगरपालिका कार्मिक पहुंचे विभिन्न स्थलों पर, किया जागरूक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा भी स्वीप अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोजगार सहायक गजेन्द्र खत्री ने बताया कि ईओ संदीप कुमार के निर्देशन में पालिका कार्मिकों द्वारा मुख्य बाजार, चिकित्सालय, राउमावि, इंदिरा रसाई आदि जगहों पर शत प्रतिशत मतदान की शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पालिका कार्मिक दिनेश गौड़, हंसराज सैन, लालचंद मीना आदि भी शामिल रहे एवं मुख्य बाजार में कई जगहों पर व्यापारियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि में कार्मिकों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में व्यापारियों को दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय पहुंची पालिका की टीम।

थार डेयरी के कार्मिकों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थार डेयरी श्रीडूंगरगढ़ के कार्मिकों ने भी शतप्रतिशत अनिवार्य मतदान की शपथ ली। कुंभाराम सिद्ध मतदान करने एवं करवाने की अपील की।