Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2024। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का मतदान दिवस है। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने सजे धजे ऊंटों के साथ मतदान की अपील के लिए मुख्य बाजार से रैली निकाली। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन स्वीप कार्यक्रमों के तहत पूरजोर प्रयासों में जुटा है। मित्तल ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। लोग इसे उत्साह के साथ मतदान कर जरूर पर्व की तरह ही मनावें। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा व जिम्मेदार नागरिक स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी बूथ तक जाकर मतदान जरूर करने की प्रेरणा देवें। उन्होंने बताया कि स्वीप के तहत सतरंगी सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें आज कस्बे के मुख्य बाजार में ऊँटो के साथ मतदान जागरूकता रैली निकाली गई है। रैली बीडीओ मनोज धायल सहित निर्वाचन दल के सदस्य व अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया है। इस दौरान मतदान जरूर करें के नारे भी लगाए गए है।