Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 14 प्रत्याशियों ने विधायक बनने के लिए पर्चे भरे। इनमें भाजपा के ताराचंद सारस्वत सर्वाधिक मत लेकर विजयी रहे और क्षेत्र के नए विधायक बने। आप भी जाने किस गांव में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में 29984 नागरिकों ने मतदान किया जिनमें से ताराचंद सारस्वत को 14,817 वोट, मंगलाराम गोदारा 7692 तथा गिरधारीलाल महिया को यहां 5212 वोट मिले। शहर में राजेन्द्र मेघवाल को 179 तथा डॉ विवेक माचरा को 57, आराराम 22, श्रवणसिंह पुन्दलसर को 114, अप्राजित बैदा को 9, ईश्वरचंद को 31, नारायण को 51, प्रीति शर्मा को 1127 वोट, भीखाराम नाई को 50 वोट, मनोज कुमार सारस्वत को 168 वोट, सांवतसिंह को 158 व नोटा का 297 वोट मिले। वहीं कुछ बड़े गांवो में देखें किसे कितने वोट मिले, आप नीचे दी गई सारणी में भी हर एक गांव की जानकारी देख व जान सकते है। गांव सेरूणा में माकपा को 1214, भाजपा को 620, कांग्रंस को 1020 वोट मिले। देराजसर में माकपा को 1074, भाजपा को 578, कांग्रेस को 379 वोट मिले। सूडसर में माकपा को 1042 वोट, भाजपा को 89 तथा कांग्रेस को 425 वोट मिले। टेऊ में 1020 माकपा, 337 भाजपा व 374 कांग्रेस को वोट मिले। दुलचासर में 1514 माकपा को, 805 भाजपा को, 222 कांग्रेस को वोट मिले। बड़े गांव पूनरासर में 498 माकपा, 1598 भाजपा व 889 कांग्रेस को मिले। पूनरासर में बसपा को किसी गांव से मिलने वाले सर्वाधिक 406 वोट मिले। बड़े गांव मोमासर में माकपा को 1782, भाजपा को 2432 व कांग्रेस को 2092 वोट मिले। गांव गुसाईसर बड़ा में माकपा ने 404 वोट लिए वहीं भाजपा ने यहां 1549 वोट लिए, कांग्रेस को यहां 688 वोट मिले। गांव तोलियासर में माकपा को 373, भाजपा को 1255 व कांग्रेस को 168 वोट मिले। गांव बाना में माकपा ने 1250 वोट, भाजपा ने 309 वोट व कांग्रेस ने यहां 1269 वोट मिले। ऊपनी में माकपा को 256, भाजपा को 582 व कांग्रेस को 1788 वोट मिले। धीरदेसर चोटियान में माकपा ने 1299 वोट लिए, भाजपा ने 566, कांग्रेस ने 845 वोट मिले। गांव बिग्गा में 779 माकपा को मिले और भाजपा को यहां 2025 तथा कांग्रेस को 867 वोट मिले। कुचौर अगुणी में 356 वोट माकपा को मिले और भाजपा को यहां 1085 वोट तथा कांग्रेस को 656 वोट मिले। साधासर में माकपा 786, भाजपा 475 व कांग्रेस को 1079 वोट मिले। वहीं लालमदेसर बड़ा में माकपा को 1060 वोट, भाजपा को 155 व कांग्रेस को 766 वोट मिले।