Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। उपडाकघर में पोस्टमास्टर रामकृष्ण तिवाड़ी और पंचायत समिति परिसर में बीडीओ मनोज धायल की अगुवाई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। डाकघर में तिवाड़ी ने बताया कि 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए कार्मिकों व अनेक खाता धारकों ने मिल कर मतदान करने व करवाने की शपथ ली। इस दौरान जागरूकता नारे लगाए गए। कार्यक्रम में गजेन्द्र, सोनू सुथार, मनीष कुमार, बाबूलाल, दिनेश मीणा, ओमप्रकाश, पंकज कुमार शर्मा, गिरधारीलाल, राकेश नाई, रामेश्वर नायक, भैराराम डूडी, सुरेश भादानी, शशिकांत राजोतिया सहित अनेक खाता धारक उपस्थित रहें।



पंचायत समिति प्रांगण में हुआ दिव्यांग मतदाताओं के लिए कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
पंचायत समिति परिसर में स्वीप अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकलांग मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं ने भाग लिया। सभी ने निष्पक्ष मतदान करने व करवाने की शपिा ली। विकास अधिकारी मनोज धायल ने दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किशननाथ पीईओ पंचायत समिति, सुरेश कुमार प्रजापत, सुभाष भादू, समाज कल्याण विभाग के कार्मिक मौजूद रहें। इस कार्यक्रम में राजूराम नाई, रमजान छींपा, किशोरीलाल, नरेन्द्र, गौरीशंकर, अशोक गिरी, सीताराम प्रजापत, दीनदयाल प्रजापत, देवीलाल, हनुमान मल, शिवरत्न प्रजापत आदि दिव्यांगजनों ने भाग लिया।