Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवबंर 2022। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जुड़ने व आम नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता सूची संबंधी जानकारियां देते हुए प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने विद्यार्थियों को वोटर्स को जागरूक करने व सकारात्मक वातावरण निर्माण की प्रेरणा दी। शिविर के दौरान नारा लेखन, पोस्टर निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में महावीर नाथ, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश सेवग, तारा सांखला, उपस्थित रही। नारा लेखन व पोस्टर निर्माण में नंदिनी नाई, खुशबू नाई, हर्षिता दाधीच, मनीषा मेघवाल, नीतू राजपुरोहित, निशा जांगिड़, बजरंग लाल, कमलेश, आनंद सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया आकर्षक पोस्टर बनाएं। प्राचार्या ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने पोस्टर बनाएं व नारे लिखे, मतदाता जागरूकता शिविर में लिया भाग।

उदरासर में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में ग्रामीणों को जागरूक होने व मतदाता सूची से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वयं मतदाता सूची से जुड़ने व अपने परिजनों को जोड़ने व ग्रामीणों को भी जागरूक करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसे ओर मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। राजेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सुषमा सेन, अभिलाषा, श्रवण कुमार, लेखराम, ओमप्रकाश, बाबूलाल, बीएलओ दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर सारस्वत सहित स्टॉफ मौजूद रहा व सक्रिय सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।