Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-06-25 at 11.19.27 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2023। भारतीय किसान संघ विद्युत आयाम बीकानेर के प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने शनिवार को आधा दर्जन गांवो का दौरा किया व ग्रामीणों की पानी बिजली से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया। जाखड़ ने बताया कि गांव उदरासर, जालबसर, केऊ, जाखासर, सूडसर व सांवतसर गांवो का दौरा किया। इस दौरान अनेक समस्याएं सामने आई जिसमें गांवो की जल निकासी व्यवस्था से भी ग्रामीण परेशान है। जाखड़ ने बिजली व जलदाय विभाग के अधिकारियों से भी समस्याएं समाधान की मांग की। जाखड़ ने बताया कि संघ की ग्राम इकाइयों का गठन करने के लिए ग्रामीणों से चर्चा की व अनेक नामों पर विचार विमर्श किया। जाखड़ ने कहा कि इकाइयों के लिए नामों की लिस्ट बनाई जा रही है जिससे शीघ्र ही इकाइयां घोषित की जा सके।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के तोलाराम जाखड़ ने शनिवार को किया आधा दर्जन गांवो का दौरा।