Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। बुधवार को राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। सुथार ने बताया कि दर्शन कर उन्होंने भगवान से सेवा का संकल्प मजबूत करने की प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं मंदिर परंपरा के अनुसार औसरा पुजारी द्वारा उनका विधिवत स्वागत किया गया। पुजारी ने सुथार को चरणामृत, तुलसी पत्र, महाप्रसाद देते हुए उपरणा पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी शिवशंकर पारीक, पूर्व सदस्य एवं भादसोड़ा सरपंच डॉ. शम्भू सुथार, शम्भूलाल ओडून्द, राधे सुथार, लोकेश जांगीड़, प्रकाश सोनरड़ा और पप्पूलाल गीदाखेड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।