Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2022। क्षेत्र में इन दिनों दहशत का कारण बना तेंदुआ होने की संभावना वाला वन्य जीव की मूवमेंट व पगमार्ग ग्रामीणों के सामने आ रहे है। तेंदुआ ही होने का दावा ग्रामीण तो कर रहे है लेकिन अभी तक वन-विभाग इस संबध में कोई स्थाई राय नहीं बना पा रहा है कि वह वन्य जीव कौनसा है। ऐसे में हालत यह है कि इस संबध में विभाग अनजान है एवं ग्रामीण परेशान है और परेशान ग्रामीणों द्वारा बार-बार वन विभाग की पूरी टीम बुलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास जाने से जनप्रतिनिधि हैरान है। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया ने इस संबध में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया है एवं शीघ्र ही वन विभाग की पूरी टीम लगाने एवं इस वन्य जीव को पकड़ कर ग्रामीणों को भय मुक्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन में तोलियासर गांव के कालूसिंह, राकेश कुमार, गोधरन, देवराज, नत्थूराम, पूनमचंद, भरतलाल, खीराजराम आदि भी शामिल रहे एवं ग्रामीणों की परेशानियों से अवगत करवाया।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के युवा भी टोलियां बना कर उसे ढूंढ रहे है एवं पगमार्क के अनुमान से उस जीव का आज नहीं देखा गया है व उसकी मूवमेंट लिखमादेसर की ओर होने की आशंका जताई जा रही है। युवा नेता विवेक माचरा भी रविवार को गांव तोलियासर पहुंचें एवं ग्रामीणों के साथ उसे ढूंढने का प्रयास किया। माचरा ने भी प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने व इस वन्य जीव को पकड़ कर ग्रामीणों को भयमुक्त करवाने की मांग की है।