Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2022। चिंरजीवी योजना ना केवल एक सरकारी योजना है बल्कि राज्य के हर एक परिवार के स्वास्थ्य संबधी चिंताओं का निराकरण भी है। ऐसे में आवश्यकता है कि हर परिवार इसका महत्व समझे एवं सरकार की महत्वकांक्षी योजना चिंरजीवी योजना से जुड़े। यह आह्वान क्षेत्र के सरकारी बेड़े ने गुरूवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैसलसर में किया। गांव में आयोजित इस विशेष शिविर के तहत तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार रतनलाल, गिरदावर अशोक कुमार, पटवारी शंकरलाल जाखड़, सरपंच पति भीखाराम जाखड़, ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र विश्नोई आदि मौजूद रहें एवं ग्रामीणों को चिंरजीवी योजना का महत्व बताया। इस दौरान मौके पर ही फार्म भी भरे गए एवं पहले चिरंजीवी में शामिल परिवारों की पॉलिसी को रिन्यू भी किया गया। इस दौरान योजना में शामिल होने वाले परिवारों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक ग्रामीणों से रूबरू हुए अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों को चिरंजीवी योजना के लाभ बताएं व समझाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों ने योजना के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिरंजीवी परिवारों को सौंपे प्रमाण पत्र।