Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000011
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। धीरदेसर पुरोहितान की राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में विमला देवी मेघवाल की छठीं पुण्यतिथि के अवसर पर छठें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 77 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधे वितरित किए गए। साथ ही “नशा मुक्त भारत”, “पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ” तथा “योग करो, स्वस्थ रहो” जैसे जनजागरूकता संदेश भी दिए गए। स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे लोगों की निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर रामलाल मेहरा, ओमप्रकाश मेहरा, सुरजाराम मेहरा,  नारायण सिंह राजपुरोहित, किशन, राकेश, अशोक, संदीप, अनुराग, प्रवीण, विशाल, सांवरमल, कैलाश सहित मेहरा परिवार एवं समस्त युवा शक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजक नितीश मेहरा ने रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं, चिकित्सक दल, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया।