Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2024। गुसाईंसर बड़ा जीएसएस को एक ओर नई 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है। इस नई लाइन के लिए तुरंत कार्य शुरू करने व पूरा करने की हिदायत गत दिनों विधायक ताराचंद सारस्वत ने विभाग को दी। विभाग द्वारा 20 किलोमीटर लाइन खींच कर इसे गुरूवार से शुरू कर दिया गया है। विधायक ने आज समारोह पूर्वक इसका उद्घाटन किया। आयोजित समारोह में हल्की बरसात के बीच फीता काटकर विधायक ने ग्रामीणों को बधाई दी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र को बिजली के मामले में पूर्ण विकसित करने के प्रयास किए जा रहें है। जिससे खेती व्यापार सहित घरेलू आपूर्ति भी पूरी हो सकें। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और लगातार कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने ढोल के साथ पुष्पवर्षा के करते हुए विधायक का गांव में स्वागत किया। सभी अतिथियों को साफा व फुलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा मौजूद रहें। शर्मा ने कहा कि इससे किसानों को पूरी बिजली मिलने के साथ कटौती की बिजली भी मिल पाएगी जिससे सैंकड़ो किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, रजनीकांत सारस्वत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में गुसाईंसर बड़ा, बींझासर व लोढेरा के किसानों व ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने तुरंत पीएचईडी के ट्यूबवैल पर जाकर 6 घंटे की जगह 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू करवाया। वहीं विधायक ने मौजिज ग्रामीणों के साथ पौधारोपण करते हुए ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधे लगाने की प्रेरणा भी दी। गांव के सक्रिय कार्यकर्ता ताराचंद सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम में भंवरलाल गोदारा, केशुराम कस्वां, मोहन कुलहड़िया, डेलवा सरपंच प्रतिनिधि डालूराम, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा बींझासर,  सहीराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, भंवरलाल सारस्वत, रामकरण गोदारा, राजूराम गोदारा, भींयाराम सारण, टालीराम शर्मा, मदन सारस्वत, प्रह्लाददास स्वामी, प्रयागदास स्वामी, श्रीरामदास स्वामी, मूलाराम सहू, हड़मानदास स्वामी, बजरंगदास, जैसाराम खाती, ताजूराम कुम्हार, गोवर्धन कुम्हार, शांताराम गोदारा, रामलाल गोदारा, रेवंतराम नायक, चुनाराम मेघवाल, जुगलाराम नायक, हनुमान छिंपा, मनोज सोनी, मालाराम मेघवाल, कानाराम लूहार, देवकरण पारीक डेलवां, विशालसिंह डेलवां सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। विभागीय अधिकारी व कार्मिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुसाईंसर बड़ा में 33 हजार की नई लाइन का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढोल बजाकर किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक का पुष्पवर्षा से किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहें अनेक मौजिज लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजूद रहें तीन गांवो के ग्रामीण।