Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2021-07-26 at 13.22.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में अंबेडकर मोहल्ले में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान थे और उन्होंने विधायक गिरधारीलाल महिया से समाधान की मांग की। महिया ने यहां विधायक कोटे से ट्यूबवैल के निर्माण की बात कही और सोमवार को निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए गांव में मशीनें भेज दी। उप प्रधान प्रतिनिधि मालचंद नेण ने निर्माण कार्य करने पहुंचे लोगों का स्वागत किया व मशीन का पूजन कर कार्य प्रारम्भ करवाया। इस दौरान ग्रामीण कुशलाराम बारोटिया, तेजाराम बारोटिया, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया, सांवरमल सहू, सीताराम चौटिया, रामकरण सहू, भंवरलाल बारोटिया, केसरा राम बारोटिया, दुलाराम बारोटिया सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया।