Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के सम्मान में श्रीडूंगरगढ़ में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समर्थकों व प्रशंसकों ने मंत्री गोदारा का खूब स्वागत सम्मान किया व बधाईयां दी। मुख्य कार्यक्रम विधायक लोक सेवा केंद्र में हुआ वहीं घुमचक्कर, बिग्गाबास रामसरा व शेरूणा में भी बड़े आयोजन हुए। दूसरी ओर घूमचक्कर पर ही स्थित बीआरसी ग्रुप, बाना द्वारा बीआरसी भवन के सामने ही गर्मजोशी के साथ गोदारा का स्वागत किया गया। सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाई व किसी ने शॉल ओढाया तो किसी ने साफा पहना कर शुभकामनाएं दी। यहां गांव बाना के नेता व राजनीतिक रूप से सक्रिय अनेक ग्रामीण स्वागत समारोह में शामिल हुए। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना व हिम्मताराम गोदारा, फरसाराम बाना, तुलछाराम बाना, लक्ष्मीनारायण मास्टर, नानकराम बाना, भीखाराम बाना, गंगाराम बाना, प्रभुराम मास्टर, भंवरलाल मास्टर, हरलाल बाना, गोविंदराम बाना, पूर्व सरपंच मुन्नीराम बाना, शंकरलाल सोनी, सीताराम बाना, फूसाराम बाना, गिरधारी बाना, देवीलाल बाना, अणदसिंह शेखावत, शिव प्रजापत, जयकरण साहू, मनीष शर्मा, रामजी भादू, रामलाल झलड़ा, रामकिशन गावड़िया सहित बड़ी संख्या में बाना गांव के मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। सोमवार को ही क्षेत्र के भाजपाई मांगीलाल नाई ने जयपुर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत (पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपाल विभाग, देवस्थान विभाग) द्वारा पदभार ग्रहण करने पर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई दी। नाई ने फुलों का गुलदस्ता भेंट देकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डेयरी विभाग के लिए व्यापक संभावनाओं पर चर्चा करते हुए ध्यान देने का आग्रह भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीआरसी ग्रुप बाना द्वारा नेताओं ने किया मंत्री गोदारा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताया व विकास के लिए कार्य करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के मांगीलाल नाई ने मंत्री जोराराम कुमावत को दी शुभकामनाएं।