Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में ग्रामीण करीब दो माह से पेयजल किल्लत का सामना कर रहें है और अब गांव में हालात बूंद बूंद पानी के लिए तरसने वाले हो गए है। गांव में सार्वजनिक स्थलों पर पानी के लिए लंबी कतारें नजर आ रही है और ग्रामीण युवा पानी के लिए आंदोलन करने की रणनीति पर चर्चा कर रहें है। गांव में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संगठन सरस सेना के युवाओं ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्रशासन गांवो के संग शिविर में ठुकरियासर में पानी की समस्या को पूरजोर ढंग से उठाया जाएगा। सेना अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा ने बताया कि सरस सेना व ग्रामीण मिलकर कल शिविर में प्रशासन का घेराव करेंगे। युवाओं ने बताया कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सैंकड़ो ग्रामीण जिला कलेक्टर के सामने पेश होकर पानी की मांग करेंगे। बता देवें ठुकरियासर में गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ ही पेयजल संकट खड़ा हो गया था व विभिन्न नेताओं द्वारा समाधान के प्रयास भी किए गए परंतु ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में पेयजल के लिए मशक्कत करती ग्रामीण महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बूंद बूंद के लिए जुगाड़ में जुटें है ग्रामीण।