Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। गांव मोमासर की प्रतिभाशाली बेटी कृष्णा प्रजापत को स्काउट गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार 2025 मिलने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य सम्मान किया। गांव की बालिकाओं में उत्साह का माहौल छा गया। यहां शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती ने कृष्णा को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को गांव के लिए गौरव की बात बताया। स्काउट गाइड की जिला पदाधिकारी संतोष शेखावत ने राष्ट्रपति अवार्ड के महत्व व मान्यता के बारे में जानकारी देते छात्र छात्राओं को इससे जुड़ने की प्रेरणा दी। राउमावि के पीईओ रामलाल ने कृष्णा सहित उनके परिवार और स्कूल को बधाई दी। सुरवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र ने कृष्णा को शॉल व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कृष्णा ने सभी का आभार जताते हुए इस उपलब्धि को माता पिता व गुरूजनों की प्रेरणा से प्राप्त किए जाने की बात कही। कृष्णा ने कहा कि परिवार का विश्वास व साथ हो तो कोई भी उपलब्धि हासिल करना आसान हो जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में बालिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्णा प्रजापत के सम्मान में बड़ी संख्या में गांव के मौजिज लोग शामिल हुए। जिनमें मास्टर जगदीश, अजित चौधरी, मनफूल गोदारा, प्रभुराम गोदारा, नथाराम मेघवाल, हुलासाराम मेघवाल, मुन्नीराम सिवल, बाबूलाल खटीक, गोरीशंकर खटीक, भंवरलाल सहू, कालूराम भामूं, खुशलाराम गोदारा, राजूराम चाहिल, चेतन प्रजापत, कमल घारेवा, रामेश्वर प्रजापत, ताराचंद प्रजापत, नानूराम नाई, बजरंग सोनी, मदन सोनी, पुनाराम माकड़, बिरबल मास्टर, जैसाराम मेघवाल, नथाराम बावरी, छोटू बावरी, बजरंग नाई, बनवारी सुथार, ओमप्रकाश सुथार, लूणाराम भाटी, बालूसिंह, ओमप्रकाश संखोलिया, अनिल शर्मा, राजू शर्मा, बजरंग सोनी, नरेंद्र संचेती सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।