Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-30 at 14.56.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में 24 घंटे से धरना जारी है। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण 15 दिन से पेयजल के लिए परेशान होने की बात कह रहें है। रात भर से ग्रामीण धरने पर बैठे है और लगातार शासन प्रशासन से सुनवाई कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग कर रहें है। धरना स्थल पर अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद है। युवा जमकर नाराजगी जता रहें है। बुजुर्ग ग्रामीण ताजाराम ने अनशन की चेतावनी दी है। युवाओं ने सुनवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी देते हुए स्टेट हाइवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने सप्लाई शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखने व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही है।