Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2024। गांव मोमासर में विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में आज रामनवमी के अवसर पर भव्य धर्मयात्रा निकाली गई। यात्रा में केसरिया साफा पहने बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। डीजे के साथ दुपहिया वाहनों पर सवार युवा राम भक्ति के गीतों पर झूमते गांव के सभी मुख्य मार्गों से गुजरे। गांव भर में माहौल राममय हो गया और चारों और जय श्री राम के नारे गूंजते सुनाई दिए। यात्रा में शामिल सभी युवाओं के हाथों में भगवा ध्वज नजर आया। राम दरबार की झांकी सजाई गई। ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइकों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। मुख्य बाजार सहित विभिन्न गलियों को भगवा फर्रियों से सजाया गया। यात्रा गांव के भोमियाजी मंदिर से निकली व उपसरपंच जुगराज संचेती ने भगवा ध्वज फहरा कर यात्रा को रवाना किया। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष मनोज संचेती ने बताया कि यात्रा ने गांव के भीतर मुख्य मार्गो की 8 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण की। इस दौरान सांवरमल शर्मा, बाबूलाल गर्ग, भागीरथ प्रजापत, छतर प्रजापत, चेतन प्रजापत, लूणाराम नाई, प्रेम नायक, गौरीशंकर खटीक, बनवारी प्रजापत, बजरंग प्रजापत, हरिराम चोटिया, हुलासराम मेघवाल सहित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाएं संभाली। ग्रामीण महिलाओं व युवतियों ने जगह-जगह उत्साह के साथ पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। बाजार में व्यापारियों ने जल व्यवस्था की व पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान मोमासर चौकी इंचार्ज एसआई मलकीत सिंह सहित जवान मुस्तैद रहें व यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न करवाई। यात्रा संयोजक मनोज संचेती ने सभी ग्रामीणों व युवाओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपसरपंच जुगराज संचेती ने भगवा ध्वज फहरा कर यात्रा को रवाना किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम दरबार की झांकी सजाई गई, युवा शामिल हुए केसरिया साफा पहनकर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैदल, दुपहिया वाहन, ट्रेक्टर ट्रॉली में युवा शामिल हुए यात्रा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की सभी मुख्य गलियों से गुजरी यात्रा, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेक्टर ट्रॉली मे बच्चों ने भगवा ध्वज हाथों में लेकर खूब लगाए जय श्री राम के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार से निकली यात्रा तो व्यापारियों ने किया स्वागत।