Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बार बार ट्रिपिंग से परेशान किसानों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में बीती रात अनेक किसान 33 केवी जीएसएस पहुंचे और खूब नाराजगी जताई। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही है और पूरी बिजली नहीं दी जा रही है। बार बार हो रही ट्रिपिंग की शिकायत करने पर विभाग बार बार ओवर लोड की बात दोहरा रहा है। ऐसे में किसान बिना बिजली के बुरी तरह से परेशान हो गए है। रात को यहां प्रदर्शन में राजू सोनी, प्रभु सोनी और प्रभुराम भूकर और सुभाष भूकर, सांवरमल मेघवाल और ओमप्रकाश भूकर सहित अनेक युवा मौजूद रहें। युवाओं ने व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए समस्या समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।


चार दिन से टूट कर गिरा पड़ा है जर्जर पोल, एक दर्जन परिवार परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धोलिया में चार दिन से एक सिंगल फेस का जर्जर पोल टूट कर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि बार बार विभागीय कार्मिकों को सूचना के बावजूद इसे ठीक नहीं किया जा रहा है जिससे करीब एक दर्जन परिवार चार दिन से बिना बिजली के परेशान हो रहें है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार आश्वासन मिल रहा है परंतु चार दिन से एक पोल दुरस्त नहीं होने से एक दर्जन परिवार बुरी तरह से परेशान हो गए है। गोदारा ने कहा कि सुनवाई नहीं होने पर विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।