Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांवो में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज अंतिम अवसर होने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। गांव रिड़ी में अखिल सारस्वत समाज कुण्डिया अग्रणी महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण भारद्वाज (तावणियां) ने अपने बड़े भाई भगवानाराम की उपस्थिति में समिति पालक भैराराम डूडी व रिड़ी के समिति पदाधिकारी बलराम सिद्ध व हुकुमनाथ सिद्ध को 2 लाख 51 हजार की राशि सौंपी। भारद्वाज ने कहा कि सनातन संस्कृति का सबसे महान कार्य होने जा रहा है और हमारा सौभाग्य है कि हम इसे देख रहें है और गर्व है कि हम सभी इसमें अपना अंश मात्र सहयोग भी दे पा रहें है। समिति पदाधिकारियों ने सत्यनारायण भारद्वाज का आभार प्रकट किया।
गांव संमदसर से सौंपा 1 लाख 1 हजार का सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव संमदसर में संग्रहकर्ता भंवरलाल सारस्वा, मेघराज सारस्वा, जेसराज सारस्वा, मांगीलाल गोदारा, रिद्धकरण शर्मा, किसनदास स्वामी, रामकिशन गोदारा, सोहन शर्मा, केशराराम शर्मा, राजू गोदारा ने राशि का समर्पण ग्रामीणों से लिया। यहां गांव के बुधराम देवाराम गोदारा ने 31 हजार व पूर्णाराम गोदारा ने 11 हजार रूपए का समर्पण सहयोग दिया। समिति पालक भैराराम डूडी ने सभी ग्रामवासियों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में सत्यनारायण भारद्वाज ने 2 लाख 51 हजार का समपर्ण सहयोग समिति को दिया।

गांव कल्याणसर नया से सौंपा समर्पण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया से संग्रहकर्ता भैराराम नाई, रामप्रताप सुथार, कानाराम गोदारा, रामप्रताप फोजी, हेमाराम गोदारा व खेमाराम गोदारा ने पूरे गांव में संपर्क किया व ग्रामीणों से 23 हजार 800 रूपए की समर्पण राशि प्राप्त की। कार्यकर्ताओं ने समिति पालक भैराराम डूडी को राशि सौंप दी व डूडी ने गांव के सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में बुधराम देवाराम ने 31 हजार रुपए का सहयोग दिया।