Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
jal
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। ग्राम पंचायत जालबसर में मंगलवार रात उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में सरपंच ओमप्रकाश लूखा ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रशासन से फ्लोराइडयुक्त पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने पीएचईडी को भूजल विभाग से समन्व्य कर समाधान की तलाश करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने गांव की आम गुवाड बरसाती पानी से जलभराव होने, सार्वजनिक ट्यूबवेल की मोटर जलने के कारण 2 माह तक पेयजलापूर्ति बाधित होने, क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाने, ढीले तारों को दुरस्त करवाने, सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने की समस्याएं रखी। उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभागों को सकारात्मक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। ग्रामीण सुल्तानाराम ने अपने घर के पास बने पुराने जर्जर जलहौज से दुर्घटना की संभावना जताई तो शर्मा ने पीएचईडी को वस्तुस्थिति की जांच कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। शर्मा ने गांव में जर्जर भवनों की जांच करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग के कार्मिकों को आवश्यक मेडिसिन रखने व मौसमी बीमारियों के चलते अलर्ट रहकर कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान विकास अधिकारी मनोज धायल, सीबीईओ सरोज पूनियां सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहें। चौपाल में सरपंच ओमप्रकाश लूखा, उपसरपंच ग्यारसीदेवी, बुद्धाराम जाट, जोराराम जाट, बेगराज लूखा, रूपाराम धतरवाल, निंबाराम लूखा, केसराराम मेघवाल, रजीराम जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।