Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2023। गांव इंदपालसर हीरावतान के ग्रामीण बुधवार को विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे व पीने के पानी की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मेघवाल, ढोली व भाटों के मोहल्ले के करीब 90 घरों की बस्ती में पानी की भारी किल्लत है। यहां गत 6 माह से पेयजलापूर्ति के लिए ग्रामीण संघर्ष कर रहें है और टैंकर की राशि का भुगतान कर परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सहित जलदाय विभाग पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र विधायक के नाम सौंपा। इन घरों से 30 से अधिक परिवारों के प्रतिनिधि केन्द्र पहुंचे और आक्रोश जताते हुए पानी देने की मांग की। इस दौरान रामचंद्र ढोली, कानाराम मेघवाल, वार्ड पंच प्रतिनिधि कुंभाराम मेघवाल, भीकाराम, हुक्माराम, चेतनराम, पूर्णाराम, मघाराम भाट, कोझाराम, कालूराम सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी मौजूद रहें।
ट्यूबवैल हुआ फैल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में स्थित ट्यूबवैल फैल हो गया है और यहां नया ट्यूबवैल बनवाना होगा। रामंचद्र ढोली ने बताया कि विधायक गिरधारीलाल महिया ने शीघ्र ही नए ट्यूबवैल का निर्माण करवा पेयजल आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर हीरावतान के ग्रामीणों ने लोकसेवा केन्द्र में विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगा पानी।