Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में उठाईगिरों का आंतक मचा है। यहां लगातार ग्रामीण व आमजन की खून पसीने की कमाई इन जेबकतरों की भेंट चढ़ रही है। सोमवार को गांव कितासर निवासी 50 वर्षीय प्रभुराम पुत्र जीयाराम पूनिया अपनी पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा वितरण केंद्र से दवा लेने लगे। दवा लेकर जब उन्होंने अपना फोन निकालने के लिए कुर्ते की दायीं जेब में हाथ डाला और अपने दामाद को फोन करने लगे। तभी उन्होंने बायीं जेब पर हाथ रखा तो उसमें से रूपए गायब थे। प्रभुराम बुरी तरह से मायूस हुए। उन्होंने टाइम्स को बताया कि गांव जैतासर में किसी रिश्तेदार से 50 हजार रूपए उधार लेकर आए व कल्याणसर निवासी अपने दामाद को देने थे। प्रभुराम ने कहा कि अब मूल और ब्याज चुकाना भारी पड़ेगा और रूपए ओर गवां दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। यहां एक युवक पहले उनकी जेब से रूपए निकालने का प्रयास करता है परंतु सफल नहीं हो पाता। युवक के साथ आई महिला ने प्रभुराम की जेब से रूपए साफ कर लिए और तुरंत वहां से खिसक गए। प्रभुराम ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत दी व थाने में भी शिकायत देने का विचार कर रहें है। विदित रहें उपजिला अस्पताल में लगातार चोरी चकारी की वारदातें सामने आ रही है। अस्पताल प्रशासन सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने यहां स्थाई पुलिस कार्मिकों की नियुक्ति की मांग अनेक बार प्रशासन से की है। परंतु प्रशासनिक बेपरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।