Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। बीती रात क्षेत्र में एक परिवार जब सो कर उठा तो अपने ही घर की हालात देखकर होश उड़ गए। गांव बीरमसर में रूपाराम पुत्र रेवंतराम डोटासरा के घर चोरी हुई है और चोरों ने 40 हजार रूपए नगदी सहित 6 तोला सोना व करीब 60 तोला चांदी पर हाथ साफ कर लिया है। रूपाराम का घर गांव की पश्चिमी सीमा पर स्थित है और गांव में सोता पड़ने के बाद रात को चोर घुसा। घर में दो माँ बेटा ही थे और बेटा छत पर बने कमरे में सोया व माता घर के आगे चौकी पर सो गई। मकान के पीछे की खिड़की पर बने छज्जे से चोर छत पर चढ़ा व सीढ़ियों के रास्ते घर में आया। आंगन में बनी साल का ताला तोड़ कर अंदर रखी चार पांच संदुकों के ताले तोड़े व सामान बिखेर दिया। चोर के जो भी कीमती सामान व नगदी हाथ लगा वह अपने साथ ले गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है और ग्रामीणों ने चोर के जूते के खोज भी ढक दिए है। आशंका जताई जा रही है कि चोर संख्या में दो थे व घर में घुसा व एक ने निगरानी की। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है परंतु बता देवें क्षेत्र में गत दिनों हुई बड़ी चोरियों में कोई बरामदगी की सफलता पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।