Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specilssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में ठाकुर जी मंदिर के सामने सोमवार शाम को गांव के युवा व ग्रामीण एकत्र हुए। यहां गांव में एक सर्वमान्य संस्था हो, जिसके बैनर तले गांव के विकास व उत्थान के लिए कार्य हो सकें, के विचार से ठुकरियासर संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति के बैनर तले ठुकरियासर प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गया। समारोह में सरपंच अमराराम गांधी, पंचायत समिति ठुकरियासर सीमा कड़वासरा, पूर्व उप प्रधान मदनलाल सारस्वत, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, पूर्व उपसरपंच कोड़सिंह निर्बान, उप सरपंच प्रतिनिधि कुंदनमल शर्मा, पटवारी राजेश कुमारी मीना, पशु चिकित्सक डॉ देवीलाल, डॉ सुमन जांगिड, विद्युत विभाग के बंसीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चौधरी, आईडीसी भोमराज गोदारा, कृषि परिचर प्रियंका यादव, रिटायर्ड बैंक कार्मिक खेताराम शर्मा, डाक विभाग के बजरंगलाल मोटसरा, शिक्षक भवानी शंकर, लक्ष्मणराम, भागीरथ भादू, हनुमानसिंह गोदारा, ओमप्रकाश राजपुरोहित मौजूद रहें। समारोह में गांव में 10वी व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाली 26 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में गांव हित में संघर्ष करते हुए योगदान देने के लिए युवा सम्मान -2025 युवा हनुमान गोदारा को दिया गया। समिति ने बताया प्रतिवर्ष गांव के एक युवा को युवा सममान दिया जाएगा। वहीं सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुए का वन विभाग के बजरंगलाल व वन पीडब्ल्यूडी के बजरंलाल मोटसरा का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गांव के सुनील तावनियां, ओमप्रकाश मोटसरा, रेवंतराम भांभू, तुलछाराम सारण, कैलाशचंद्र शर्मा, खेताराम बैनीवाल, गणपतराम, श्रीराम टांडी, तोलाराम गोदारा, मोहनराम लुखा, गंगाराम गांधी, मोहननाथ गोदारा, उमाराम सुथार, ओमप्रकाश सोनी, परमेश्वर शर्मा, नंदाराम नाई, मगाराम मोटसरा सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। समिति के बैनर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन नेमनाथ गोदारा ने किया। गांव के बुजुर्गों ने समिति गठन व सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की और समिति को जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में मंच पर सरकारी सेवाओं में चयनित गांव के युवाओं का सम्मान किया गया। इस क्रम में शिक्षक पुना सीताराम लूखा, इंद्रनाथ बीरबलनाथ सिद्ध, नंदलाल किशनलाल भामूं, जेईएन धीरज खेताराम शर्मा, बीएसएफ में महेंद्र परमेश्वर गोदारा, सत्यप्रकाश तोलाराम गोदारा, पवन राजूसिंह, रेलवे में भागीरथ तोलाराम गोदारा, एलडीसी सुनील पूनमचंद नाई, एसबीआई बैंक क्लर्क में लीलाधर हनुमान सारस्वा, पशु परिचर में चयनित राकेश जोगेंद्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।
समिति की जिम्मेदारी पवन सारस्वत को, बनेंगे सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघर्ष समिति ठुकरियासर के प्रथम अध्यक्ष पवन सारस्वत को सर्वसम्मति से चुना गया व समिति के कार्यों को गति देने की बागडोर सौंपी गई। समिति में हनुमानसिंह गोदारा, सचिन सैन, लालचंद कड़वासरा, संपत्त सारस्वत, योगेश तावणियां, बुधराम गांधी, दानाराम धतरवाल, संतोष जाखल, जितेंद्र गोदारा, जयप्रकाश टांडी, कैलाश सारस्वत, रामनिवास धेडू, बजरंग सुथार, लालचंद गोदारा, बनवारी सुथार, विक्रम सारण, पवन गोदारा, नरेंद्र सिंह, सुरेश सारण, श्रीराम गोदारा, ईमिलाल लूखा, सीताराम नाई, असलम सिंवल को सदस्य रूप में चुना गया। समिति में 200 से अधिक सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। समिति प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन करेगी व गांव के विकास व उत्थान से संबंधित योजनाओं का संचालन करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिटायर्ड कार्मिकों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली पवन सारस्वत को, गांव हित में कार्य करने का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघर्ष समिति ठुकरियासर के बैनर का विमोचन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी मंचासीन अतिथियों ने समिति के प्रयास की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की प्रतिभाओं को प्रात्साहित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा सम्मान-2025 दिया गया हनुमान गोदारा को, जताया आभार।